कोझिकोड। मुंबई में आतंकियों से लोहा लेते हुए अपनी जान न्यौछावर कर देने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड [एनएसजी] के कमांडो संदीप उन्नीकृष्णन अगले महीने केरल में अपने घर जाने वाले थे।
राज्य के कोझिकोड जिले में बेयपोर इलाके में उनका पुश्तैनी घर है। संदीप के शहीद होने की खबर आते ही यहां का माहौल गमगीन हो गया।
28 वर्षीय संदीप ताज होटल में बृहस्पतिवार रात गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शुक्रवार को उन्होंने दमतोड़ दिया। उनके चाचा अशोक कुमार ने बताया कि संदीप यहां अगले महीने आने वाले थे।
Friday, November 28, 2008
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment